कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर तंज: जीटीए-6 में ‘अपराधी जोड़ी’ भी है

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6’ (जीटीए-6) का उल्लेख किए जाने पर बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा करना उचित ही है, क्योंकि इस वीडियो गेम में एक ‘अपराधी जोड़ी’ की कहानी दिखाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर इस गेम का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत एक बिल्कुल नया खेल खेल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ‘जीटीए-5 और जीटीए-6 के बीच, यह है कैसे’ शीर्षक से 10 स्लाइड साझा कीं।  इन स्लाइड के माध्यम से प्रधानमंत्री ने वर्ष 2013 में जारी वीडियो गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-5’ और अब जारी हुए इसके अगले संस्करण ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6’ के बीच भारत में विकास कार्यों के संदर्भ में तुलना की।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री युवाओं तक पहुंच बनाने की बेताब कोशिश में सोशल मीडिया पर जीटीए-5 और जीटीए-6 की तस्वीरों का सहारा ले रहे हैं।’’ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘याद कीजिए कि यह वीडियो गेम एक अपराधी जोड़ी की कहानी पर आधारित है। कितनी उपयुक्त बात है।’’ ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6’ एक एक्शन-एडवेंचर वीडियो गेम है, जिसे रॉकस्टार गेम्स ने विकसित है। इसकी बृहस्पतिवार को दुनिया भर में शुरुआत हुई। इसके साथ ही 2013 में जारी ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-5’ के बाद इस लोकप्रिय गेम शृंखला की अगली कड़ी सामने आई है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement