ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना

img

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ियों में से एक है, जो अपनी शानदार केमिस्ट्री, स्टाइल और मजेदार नोकझोंक के लिए जानी जाती है। कपल इन दिनों ग्रीस में अपनी फैमिली ट्रिप इंजॉय कर रहा है। मंगलवार को अभिनेता सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली ट्रिप की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं, जिसमें कपल सनसेट के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए एकदम परफेक्ट नजर आ रहा है। बेबो के साथ कपल की फोटो पोस्ट करते हुए सैफ ने कैप्शन में लिखा, "सनसेट तो मुख्य आकर्षण होना चाहिए था, लेकिन कोई मेरा ध्यान भटका रहा है।"

पहली फोटो में एक्टर खूबसूरत सनसेट के बैकग्राउंड में सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं। सैफ एक साइनबोर्ड के सामने पोज दे रहे हैं, जिस पर 'सनसेट' लिखा हुआ है। उन्होंने लिखा, "अगर कोई शक हो तो।" दूसरी तस्वीर में सैफ, पत्नी करीना और छोटे बेटे जेह के साथ एक प्यारी-सी सेल्फी ले रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "कैरेक्टर्स से भरा हुआ एक कबाना।" सैफ ने जेह की एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वो बस बैठे हुए हैं। नन्हा जेह गहरी सोच में डूबा हुआ लग रहा है। फोटो पर उन्होंने लिखा, "मुझे ये तस्वीर बहुत पसंद है। आत्मचिंतन का एक दुर्लभ पल।" एक्टर ने छुट्टियों के दौरान पढ़ी गई किताबों की एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "छुट्टियों में पढ़ाई को भी शानदार बनाए रखा।"

इसके बाद सैफ ने बीच पर मैगजीन का लुत्फ उठाती बेबो की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "हम दोनों को पढ़ना पसंद है, बस जॉनर अलग-अलग हैं (दरअसल मुझे टैटलर काफी पसंद है)।" इसी के साथ, सैफ ने यह भी बताया कि उन्हें ग्रीस के बारे में क्या-क्या पसंद है। उन्होंने लिखा, "ग्रीस के बारे में पसंद करने के लिए बहुत कुछ है। छोटी-छोटी खाड़ियां और बीच, क्रिस्टल जैसा साफ पानी, बेहद नमकीन समंदर जिसमें तैरने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। होमर को पढ़ना, लंबे लंच, सनसेट और कभी-कभार चांदनी रात में तैराकी- ये सब हमारी सबसे पसंदीदा छुट्टियों में से एक हैं।"

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement