जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 घंटे के भीतर भूकंप के चार झटके, कोई नुकसान नहीं
जम्मू, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को 11 घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 2.9 से 3.9 के बीच दर्ज की गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। एनसीएस की ओर से सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, चार में से तीन बार भूकंप जम्मू-कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र में आए, जबकि एक झटका केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में महसूस किया गया। पुलिस ने बताया कि भूकंप प्रभावित इलाकों से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
एनसीएस के अनुसार, किश्तवाड़ जिले में रात दो बजकर 38 मिनट पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद सुबह आठ बजकर 48 मिनट पर डोडा जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। डोडा में ही अपराह्न एक बजकर नौ मिनट पर 2.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, लद्दाख के लेह में सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
Similar Post
-
अरुणाचल का जयरामपुर तीसरी बार बना राज्य का सबसे स्वच्छ शहर
ईटानगर, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले ...
-
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 घंटे के भीतर भूकंप के चार झटके, कोई नुकसान नहीं
जम्मू, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवा ...
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
