कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष: अबकी बार, एक्यूआई 400 पार
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी की हवा जहरीली हो गई है तथा लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि ‘अबकी बार, एक्यूआई 400 पार’ का नारा प्रदूषण के मामले में सच साबित हो रहा है। रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुकी है और जहरीली हवा के कारण बच्चों तथा बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘अबकी बार, एक्यूआई 400 पार! प्रवचनमंत्री का नारा एक्यूआई के मामले में तो सच साबित हो रहा है।’’ कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुकी है। हवा इतनी ज़हरीली है कि सांस लेना दूभर हो गया है। बच्चे और बुज़ुर्ग इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं। सांसों पर संकट बढ़ रहा है और अस्पतालों में मरीज़ों की तादाद बढ़ रही है।’’ रमेश ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘नारे हवा में उछाले थे, अब हवा ही ज़हर बन गई है।’’
Similar Post
-
कांग्रेस गिग कामगारों को विकास में साझेदार मानती है, उनके साथ खड़ी है : राहुल गांधी
हैदराबाद, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
कांग्रेस का सरकार पर कटाक्ष: अबकी बार, एक्यूआई 400 पार
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने दिल्ली में वायु प ...
-
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में एक बजे तक 39.15 प्रतिशत मतदान
जयपुर, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओ ...
