दिल्ली: छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को विद्यालयों में अवकाश

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को जारी एक परिपत्र में यह जानकारी दी। परिपत्र के अनुसार, शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह फैसला सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नौ नवंबर को जारी अधिसूचना के बाद लिया गया। अधिसूचना में 16 नवंबर को प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था। उपराज्यपाल के नाम से जारी इस अधिसूचना में दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement