हावड़ा में चुनाव में देरी होने पर एक दिसंबर से वार्ड समन्वयकों नियुक्ति की जाएगी: शुभेंदु
हावड़ा, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि एक दिसंबर तक हावड़ा नगर निगम के चुनाव नहीं हो पाते हैं, तो राज्य सरकार नगर निगम के सभी वार्डों में समन्वयकों की नियुक्ति करेगी। उन्होंने दोहराया कि इन पदों पर केवल उन्हीं लोगों को नियुक्त किया जाएगा जो उनकी सरकार का समर्थन करते हैं। अधिकारी ने यहां काजीपाड़ा में छठ पूजा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग वर्षों से निर्वाचित स्थानीय प्रतिनिधियों और नगर निगम की उचित सेवाओं से वंचित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जो लोग चुनाव में अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे, वही चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।”उन्होंने चेतावनी दी कि स्थानीय निकाय चुनाव में देरी की कोशिशों के खिलाफ वह उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें समय पर कानूनी राहत नहीं मिली, तो वह समन्वयकों की नियुक्ति करेंगे। अधिकारी ने कहा कि नगर निगमों का संचालन अनिश्चितकाल तक सरकारी अधिकारियों के जरिए नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि नौकरशाहों की अपनी सीमाएं होती हैं और वे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की पूरी तरह जगह नहीं ले सकते। उन्होंने कहा, “हम समन्वयक के पद पर केवल उन्हीं लोगों को नियुक्त करेंगे, जो सरकार के साथ खड़े हैं और उसका विरोध नहीं करते।” मुख्यमंत्री ने कहा कि साफ पीने का पानी, अच्छी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, प्राथमिक स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं लोगों का अधिकार हैं। उन्होंने विपक्ष पर इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वे (विपक्ष) लोकतंत्र के खिलाफ हैं। हम जमीनी स्तर पर लोकतंत्र स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।”
Similar Post
-
दिल्ली: छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को विद्यालयों में अवकाश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली में छठ पूजा के अवसर प ...
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन शुक्रवार को विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष ...
-
फर्जी पहचान पत्र बनवाकर भारत में रह रही इंडोनेशियाई महिला सोनौली सीमा पर गिरफ्तार
महराजगंज (उप्र), गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। भारत में कथित तौर पर अप ...
