पेट्रोल में एथनॉल मिलाने समेत हर फैसले के लिए केंद्र की जनता के प्रति जवाबदेही है: प्रियंका गांधी
वायनाड (केरलम), गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने के मुद्दे सहित केंद्र सरकार अपने हर फैसले के लिए जनता के प्रति जवाबदेह है। प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि लोग ईंधन के लिए अधिक कीमत चुका रहे हैं और इसके बावजूद पेट्रोल में एथनॉल मिलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया, ''तो क्या केंद्र सरकार इसके लिए जवाबदेह नहीं है?'' वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को लगता है कि वह किसी भी मामले में जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार सोचती है कि वह जो चाहे कर सकती है और लोग उससे कोई सवाल नहीं पूछेंगे। जब लोग, खासकर युवा, सवाल पूछते हैं, विरोध प्रदर्शन करते हैं और जवाब मांगते हैं, तो सरकार उन्हें पीटकर, जेल में डालकर और आंदोलनों को रोककर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करती है। यह लोकतंत्र नहीं है।''
प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह होती है, चाहे मामला कीमतें बढ़ने का हो या किसी अन्य समस्या का। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार अपने हर एक फैसले के लिए जनता के प्रति जवाबदेह है। हमारे संविधान के अनुसार लोकतंत्र का यही अर्थ है।'' लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पिछले दिनों पेट्रोल में एथनॉल मिलाने को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। इस बीच, कर्नाटक सरकार ने हाल में दावा किया था कि उसकी जांच में राज्य के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक पाई गई। इसके बाद केरलम सरकार ने नौ नवंबर को राज्य के चार जिलों में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
Similar Post
-
उद्योगों और पर्यटकों के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं हो रही विकसित- मुख्यमंत्री शर्मा
- नवीन स्टेट टर्मिनल भवन का भूमि पूजन समारोह
- हवाई, रे ...
-
चीन पर संसद में चर्चा तक नहीं होने दी जा रही, सरकार की ‘घुटने टेकने’ की नीति: कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा व ...
-
पेट्रोल में एथनॉल मिलाने समेत हर फैसले के लिए केंद्र की जनता के प्रति जवाबदेही है: प्रियंका गांधी
वायनाड (केरलम), गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव प्रिय ...
