प्रदूषण से बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल
- सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप
नई दिल्ली, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदूषण से पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि प्रदूषण के कारण दिल्ली के हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि सरकार ने राजधानी के लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को समझा। श्री यादव ने आरोप लगाया कि दिवाली के बाद से प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि इससे पहले भी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी प्रतिबंध या ठोस कदम नहीं उठाए गए। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता रहा लेकिन सरकार इसे रोकने के लिए कोई गंभीर प्रयास करती नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता का खामियाजा दिल्लीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। राजधानी में रहने वाले लोगों की जिंदगी नर्क से भी बदतर होती जा रही है।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया भाई-दूज
जैसलमेर, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बु ...
-
प्रदूषण से बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल
- सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप
नई दिल्ली, बुधवा ...
-
नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी ‘वोटबंदी’, यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है : अखिलेश यादव
लखनऊ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय ...
