बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

img

नई दिल्ली, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। जूते-चप्पल बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय राव ने कहा कि कंपनी स्टोर में जल्द से जल्द नए वैश्विक उत्पाद पेश करेगी। कंपनी का ध्यान ‘स्नीकर्स’ और युवाओं की पसंद के अनुरूप उत्पादों की श्रृंखला पर रहेगा। कंपनी 2030 तक भारत में अपना कारोबार दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है। पदभार संभालने के बाद पहली बार कंपनी के वित्तीय नतीजों पर आयोजित चर्चा में राव ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य कारोबार दोगुना करना है। ‘रीइग्नाइट इंडिया 2030’ रणनीति के तहत अगले चार वर्षों में इसके लिए वार्षिक वृद्धि दर एकल अंक से दोहरे अंक के स्तर पर रखनी होगी।

राव ने कहा, ‘‘ भारत में हमारा लक्ष्य 2030 तक कारोबार दोगुना करना है। इसके लिए हम साल-दर-साल की विस्तृत योजना बना रहे हैं। हालांकि, लक्ष्य कारोबार दोगुना करने का ही है। इसका स्पष्ट मतलब है कि अगले चार वर्षों में हम सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर के लिहाज से मध्य एकल अंक से दोहरे अंक तक की वृद्धि दर हासिल करना चाहते हैं। ’’

वित्त वर्ष 2025-26 में बाटा इंडिया का राजस्व 3,515.48 करोड़ रुपये रहा था। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपना लाभ दोगुने से अधिक करना भी है। इसके साथ ही विभिन्न कारोबारी पहलों के जरिये वृद्धि की रफ्तार में सुधार करना है। एक सवाल के जवाब में कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अमित अग्रवाल ने कहा, ‘‘ ऐतिहासिक रूप से हमारी वार्षिक वृद्धि दर कम रही है। हालांकि, वृद्धि की गति बनी हुई है और हम पिछली तिमाही के मुकाबले आंकड़ों में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि बाटा इंडिया ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और पिछले तीन तिमाहियों से कंपनी की वृद्धि जारी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement