‘अग्निपथ’ योजना की खामियां उजागर हुईं, इसे वापस ले सरकार: युवा कांग्रेस

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना के तहत अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करने और नियमित भर्ती का रास्ता उपलब्ध कराने की घोषणा से योजना की बुनियादी खामियां उजागर हो गई हैं और अब इसे वापस लिया जाना चाहिए।  संगठन ने दावा किया कि सरकार का यह कदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से वर्ष 2022 से लगातार उठाई जा रही चिंताओं की पुष्टि करता है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना युवाओं के भविष्य और सशस्त्र बलों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया गया एक अविवेकपूर्ण प्रयोग था। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ संशोधन करके अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती, क्योंकि इस योजना ने सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाली एक पूरी पीढ़ी की उम्मीदों को नुकसान पहुंचाया है। शर्मा ने कहा कि संगठन का 'जय जवान' अभियान अग्निवीरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई जारी रखेगा। वहीं, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि देश के युवाओं को स्थायी रोजगार, सम्मान और सुरक्षा चाहिए, न कि उनके भविष्य के साथ बार-बार प्रयोग। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को नियमित सैनिकों के समान निश्चितता, सम्मान और सेवा लाभ मिलने चाहिए।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement