दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में अपने घर से कथित तौर पर अवैध पटाखे बेचने के आरोप में 51 वर्षीय एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न किस्म के 8.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान धर्मेश के रूप में हुई है। उसे चार नवंबर को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम आरोपी के ठिकाने पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिसर की तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न किस्म के 8.5 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
