पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए पार्टी के तीन नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। इनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह और दो अन्य विधायक शामिल हैं। इससे पहले, निलंबित ‘आप’ विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। अमृतसर उत्तर सीट से विधायक सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भेज दिया है। सिंह के साथ पंजाब के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा भी यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब विधानसभा से सिंह का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब ‘आप’ के दो अन्य विधायकों-समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पटियाला जिले की सनौर सीट से हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
Similar Post
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ...
-
आजम खान ने धनशोधन के नए मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता ...
-
उच्चतम न्यायालय ने ‘नकदी के बदले नौकरी’ घोटाले में द्रमुक के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
