तमिलनाडु के मदुरै में हथियारबंद गिरोह ने कुख्यात अपराधी की हत्या की
मदुरै (तमिलनाडु), सोमवार, 02 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के मदुरै जिले में समयनल्लूर के पास रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों के एक गिरोह ने एक कुख्यात अपराधी की धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान समयनल्लूर के सदाचियम्मन नगर निवासी सूर्या उर्फ 'कुट्टीसाकू' के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या और मारपीट समेत 10 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे।
पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है, जब सूर्या मदुरै-दिंडीगुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुराने पंचायत कार्यालय परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान हथियारों से लैस कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में सूर्या का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर समयनल्लूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से पता चला है कि हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी और बदला लेने की भावना हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है और गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश कर रही है।
Similar Post
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ...
-
आजम खान ने धनशोधन के नए मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता ...
-
उच्चतम न्यायालय ने ‘नकदी के बदले नौकरी’ घोटाले में द्रमुक के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
