पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने चोरी के 185 दोपहिया वाहन बरामद किए, 44 गिरफ्तार

img

नई दिल्ली, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्र2.0’ के तहत 72 घंटे में चोरी के 185 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं और इस संबंध में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर वी. स्वामी ने यहां पत्रकारों को बताया कि 21 से 24 अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान बरामद किए गए 185 वाहनों में से 91 पश्चिम जिले से चोरी हुए थे, जबकि बाकी वाहन अन्य जिलों में दर्ज मामलों से जुड़े हैं। डीसीपी ने बताया कि बरामद किए गए वाहनों में से 182 दोपहिया वाहन थे, जिनमें 117 स्कूटर और 65 मोटरसाइकिल थीं। स्वामी ने कहा कि इस दौरान एक तिपहिया और चार पहिया वाले भी दो वाहन बरामद किए गए।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल सुमित के खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं, जबकि दिनेश लालू के विरुद्ध 33 मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, सुधीर उर्फ सोनू के खिलाफ पहले से 30 मामले दर्ज हैं। वहीं, कासिम उर्फ वसीम के खिलाफ 28 एवं जतिन उर्फ भोकला के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, अक्षय के खिलाफ भी 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए उन इलाकों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जहां से वाहन चोरी हुए थे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement