हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार

img

नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान भारतीय आयुध कारखाने के निशान वाली पिस्तौल समेत चार पिस्तौल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा, 52 कारतूस, एक चाकू और दो कारें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवेश उर्फ प्रिंस (25), राहुल ग्रेवाल उर्फ पिंकू (26) और आकाश (26) के रूप में हुई है। इनमें प्रवेश पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि केएनके मार्ग थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान राहुल ग्रेवाल और आकाश को एक कार, दो पिस्तौल और सात कारतूसों के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में विक्की हद्दल गिरोह से उनके संबंधों का खुलासा हुआ और उन्होंने प्रवेश को हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता बताया।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बुद्ध विहार से प्रवेश को महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार में हथियार पहुंचाने के लिए आते समय दबोच लिया। उसकी निशानदेही और कब्जे से दो पिस्तौल, एक .32 बोर की रिवॉल्वर, एक देसी कट्टा, 45 कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार असली व आयातित हैं, उन पर भारतीय आयुध कारखाने की मुहर व निशान अंकित हैं और उनके सीरियल नंबर मिटाए गए हैं। इस संबंध में बुद्ध विहार थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement