अहमदाबाद के 10 स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकियां फर्जी निकलीं
अहमदाबाद, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। गुजरात के अहमदाबाद में दस निजी स्कूलों को बुधवार को मिली बम विस्फोट की धमकियां सुरक्षा जांच के बाद फर्जी निकलीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ईमेल भेजकर ये धमकियां देने वाले ने दावा किया कि वह “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा हुआ है। उसने यह भी चेतावनी दी कि एक नवंबर को दिल्ली के जेएलएन (जवाहरलाल नेहरू) स्टेडियम और 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में बम विस्फोट किये जायेंगे। इन दोनों तारीखों पर संबंधित स्थानों पर गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम (कॉन्सर्ट) निर्धारित हैं। सूत्रों ने बताया कि ईमेल में लोगों को इन दोनों स्थानों पर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने से भी चेतावनी दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस बम को निष्क्रिय करने वाले दस्तों, श्वान दस्ता तथा अन्य दलों के साथ स्कूलों में पहुंची और गहन तलाशी ली। उन्होंने बताया कि किसी भी संस्थान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जोन 7 के पुलिस उपायुक्त शिवम वर्मा ने कहा, ‘‘लगभग 10 स्कूलों को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि आज सुबह इन संस्थानों में बम धमाके किए जाएंगे। हमारी टीम इन स्कूलों में पहुंची और पूरी तरह से तलाशी ली। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।’’ उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अहमदाबाद के कई स्कूलों, अदालतों और अन्य संस्थानों को भी इसी तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं।
Similar Post
-
सियांग बांध परियोजना को लेकर लोगों की चिंताओं का बातचीत से समाधान किया जाएगा : शाह
ईटानगर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया
कोच्चि, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अ ...
-
चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा ने बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज की
भुवनेश्वर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अकव ...
