केंद्र ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया
कोलकाता, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गुप्ता का मौजूदा कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त होना था। उन्होंने बताया कि 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी गुप्ता के कार्यकाल का विस्तार जनहित में किया गया है। इसके लिए अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(1) में छूट दी गई है। गुप्ता को विधानसभा चुनाव से पहले मार्च में निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था। इससे पहले भी उन्हें उनकी मूल सेवानिवृत्ति तिथि 30 अप्रैल से आगे छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।
Similar Post
-
सियांग बांध परियोजना को लेकर लोगों की चिंताओं का बातचीत से समाधान किया जाएगा : शाह
ईटानगर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया
कोच्चि, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अ ...
-
चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा ने बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज की
भुवनेश्वर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अकव ...
