एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया

img

बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की कर्नाटक इकाई ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मंगलवार को यहां फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता जताई। एनएसयूआई ने कहा कि वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मजबूती से खड़ा है और उसने चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार संवैधानिक संस्था के रूप में निर्वाचन आयोग पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के सिद्धांतों को कायम रखे तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करे। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक इस मुद्दे को लेकर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा मार्च निकाला गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement