अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नवंबर को होने वाले इसके 10वें संस्करण से पहले विश्व एथलेटिक्स वैश्विक कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है और अब इस दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग के लिए अंक मिलेंगे। अहमदाबाद मैराथन के लिए यह बड़ी उपलब्धि है जिसकी शुरुआत कुछ हजार प्रतिभागियों के साथ हुई थी जबकि पिछले साल इसमें 24000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस मान्यता से अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय रोड-रेसिंग कैलेंडर में शामिल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मैराथन का आयोजन करने से इस प्रतियोगिता को यह मान्यता मिली। यह मान्यता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अहमदाबाद 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और वह 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
