लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी

img

नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी इस साल लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे। आयोजक रामायण के इस प्रसंग को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और दृश्य प्रभावों का इस्तेमाल करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। तिवारी ने पिछले वर्षों में रामलीला में परशुराम और अंगद समेत कई किरदार निभाए हैं। इस बार वह भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को नदी पार कराने वाले केवट की भूमिका में नजर आएंगे। इस प्रसंग में तिवारी के गाए गाने भी शामिल होंगे।

बयान के अनुसार, 'लव कुश रामलीला कमेटी' ने अपने निमंत्रण पत्रों में “घर-घर राम, घर-घर तुलसी” विषय को शामिल किया है। भारतीय संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ने की पहल के तहत समिति 'जेन जी' के प्रतिभागियों के बीच तुलसी के 5,100 पौधे भी वितरित करेगी। समिति दशहरे के अवसर पर एक लाख दीयों से भगवान राम की आकृति भी बनाएगी। बयान में तिवारी के हवाले से कहा गया कि वह रामलीला में फिर से प्रस्तुति का अवसर देने के लिए समिति के आभारी हैं और केवट की भूमिका पूरी लगन से निभाएंगे। आयोजकों के अनुसार, रामलीला 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी और दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement