येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दाखिल फॉर्म-7 पर आपत्तियों के संबंध में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की या उन्हें परेशान किया, तो राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह चेतावनी भाजपा नेताओं द्वारा पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन सौंपे जाने के बाद दी। ज्ञापन में मांग की गई कि आपत्तियों से जुड़े मामलों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाए।
येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्हें गिरफ्तार, परेशान या उनके साथ मारपीट नहीं की जानी चाहिए। अगर इस तरह की कार्रवाई जारी रहती है, तो राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस को केवल मुख्यमंत्री के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य के पुलिस महानिदेशक को पहले ही ज्ञापन सौंप चुके हैं। अगर हमारी शिकायत सही है, तो कार्रवाई की जानी चाहिए। केवल मुख्यमंत्री के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।’’
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया
शिमला, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री स ...
-
अगर हमारे पास कावेरी के पानी का पर्याप्त भंडार होता तो हम तमिलनाडु को जरूर देते: शिवकुमार
बेंगलुरु, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. ...
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे, मोदी से करेंगे बातचीत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। नेपाल के प्रधानमंत्री बाले ...
