राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने का किया ऐलान

img

नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और ‘अपनी जनता पार्टी’ के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और ऐलान किया कि उनकी पार्टी अब विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा बनेगी। मौर्य ने कहा कि गठबंधन के तहत उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर बाद में चर्चा की जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य ‘‘भाजपा को हटाओ, देश बचाओ’’ और ‘‘संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ’’ रहेगा।

मौर्य ने कहा, ‘‘जिस तरह राहुल गांधी देशभर में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं, उसी तरह हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में इन वर्गों की आवाज उठा रही है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा में समानता को देखते हुए अपनी जनता पार्टी आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में मैदान में उतरेगी। मौर्य ने कहा कि गठबंधन में भूमिका और सीटों के बंटवारे से संबंधित अन्य विवरण पर आगे बातचीत की जाएगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement