जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल

img

रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के मरूग के पास बृहस्पतिवार को एक सुरंग के भीतर श्रीनगर से जम्मू जा रही स्लीपर बस के पलट जाने से कम से कम 33 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से नौ को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) जम्मू भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों को पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सेना के जवानों और ‘सिविल क्विक रिस्पांस टीम’ के स्वयंसेवकों की मदद से जिला अस्पताल (रामबन) पहुंचाया गया। यातायात अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय पश्चिम बंगाल में पंजीकृत इस स्लीपर बस में 55 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद यातायात की आवाजाही सुगम बनाने के लिए प्रभावित सुरंग में एक तरफ का मार्ग खोल दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव तथा यातायात प्रबंधन अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement