ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आली गांव में प्रदर्शन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 29 सितंबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली के आली गांव में प्रस्तावित तोड़-फोड़ की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आली गांव पहुंचे और धरना दिया। भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह पूरी तरह से गलत है। लोगों ने ये घर बनाने में जीवन भर की कमाई लगा दी और सरकार बिना किसी रहम के इन्हें ध्वस्त करने जा रही है।’’ आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने लगभग 2,000 घरों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने इन मकानों को ध्वस्त करने की जरूरत पर सवाल उठाए। खान ने कहा, ‘‘सिंचाई विभाग के पास कई और भूखंड हैं। वे इसी जमीन को क्यों निशाना बना रहे हैं, जहां हजारों परिवार बेघर हो जाएंगे?’’ पूर्व में, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने आली गांव में अतिक्रमण वाली जमीन पर निर्माण को ध्वस्त करने संबंधी एक अदालत के आदेश के बाद वहां के निवासियों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया था।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
