केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को रविवार को संदिग्ध पाकिस्तानी हैकर समूह ने हैक कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधिकारियों के अनुसार, वेबसाइट को सुबह हैक किया गया और उस पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया गया। वेबसाइट पर ‘‘टीम ब्लैकलीट्स’’ द्वारा इसे हैक किए जाने का दावा करने वाला एक संदेश भी पोस्ट किया गया, जिसमें पाकिस्तान के समर्थन में नारा लिखा था। संदेश में कहा गया, ‘‘हम पाकिस्तानी हैकर हैं। हर दिन कई वेबसाइट हैक की जाती हैं; आज आपकी बारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि साइबर टीम यह जांच कर रही है कि कहीं डेटा में सेंध तो नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट को सुरक्षित किए जाने के बाद बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग मामले की जांच के लिए साइबर पुलिस को भी इसकी सूचना देगा और जल्द ही शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
