एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शुक्रवार को मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। पटनायक की यह टिप्पणी एक समाचार पत्र की उस खबर के बीच आई है, जिसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े कई फैसलों और निर्देशों को लेकर तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद होने की बात कही गई है। इनमें नामों को हटाने और जोड़ने, नए मतदाताओं के लिए प्रपत्र में बदलाव तथा मतदाता आंकड़ों तक पहुंच से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।
पटनायक ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, “चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच गंभीर मतभेदों के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और पूरी एसआईआर प्रक्रिया पर गहन रूप से फिर से विचार किया जाना चाहिए।” ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि बीजद शुरू से ही इस एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करती रही है। इससे पहले पार्टी ने राज्य में एसआईआर प्रक्रिया में कई विसंगतियों का आरोप लगाया था और दावा किया था कि मतदाता सूची से 25 लाख से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
