पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इलाके में पुलिस ने एक बम और पांच कारतूस बरामद किया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इस बरामदगी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर के पास मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो लोगों के कब्जे से हथगोले जैसे दिखने वाला एक बम और पांच कारतूस बरामद किए गए। पटना सिटी-एक के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राज किशोर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस ने शीतला माता मंदिर के पास छापेमारी की। वहां से दो व्यक्तियों के कब्जे से हथगोले जैसा प्रतीत होने वाला एक बम और पांच कारतूस बरामद किए गए।”
उन्होंने बताया कि दोनों को पहले हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि बरामद बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा दोनों आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद विस्फोटक और कारतूस कहां से आए तथा उन्हें वहां किस उद्देश्य से रखा गया था।
Similar Post
-
तमिलनाडु में टीवीके जीत की ओर अग्रसर, पुडुचेरी में राजग की सहयोगी एआईएनआरसी जीती
चेन्नई, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिल ...
-
गौरव यादव पंजाब के डीजीपी नियुक्त, पदभार संभाला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। भगवंत मान सरकार ने यादव को ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन से पहले पुलिसकर्मियों को संयम के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का निर्देश
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में कॉक ...
