अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अमेठी (उप्र), बुधवार, 23 सितंबर 2026। अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी से 11 निर्मित व पांच अर्ध निर्मित असलहे बरामद करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान चार कारतूस और दो खोखे भी बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशल किशोर (30) और छोटू (21) निवासी जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
