दिल्ली : नौ करोड़ रु के सोने को छिपाने के लिए सिल्वर और काले रंग का स्प्रे, आईजीआई से आठ गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की कोशिश का भंडाफोड़ होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। सोने को चेन के रूप में ढाला गया था और पहचान छिपाने के लिए उन पर चांदी और काले रंग का स्प्रे किया गया था। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया कि यात्रियों ने प्रदर्शनी में शामिल होने के बहाने दुबई की यात्रा की थी और 21 सितंबर को दुबई से दिल्ली लौटे थे। बयान में कहा गया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने विमान की गहन तलाशी ली और दो सीटों के नीचे तीन छोटे बैगों में छिपाकर रखा गया सोना बरामद किया। इसमें कहा गया कि जांच के बाद उसी उड़ान से यात्रा कर रहे सभी आठ यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बयान के अनुसार, इन लोगों ने संदेह से बचने के लिए कथित तौर पर चेन और आभूषण के रूप में सोने का इस्तेमाल किया। इसमें कहा गया कि छुपाने के लिए चेन पर चांदी और काले रंग का स्प्रे किया गया था। इसमें कहा गया कि कुल लगभग 6.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया कि चिकित्सकीय जांच के बाद सभी आठ आरोपियों को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
