आईजीआई हवाई अड्डे पर दो किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी के आरोप में दो यात्री गिरफ्तार

img

नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दुबई से आए दो यात्रियों को रोककर उनके पास से 2.16 किलोग्राम की सोने की छड़ें जब्त की गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खुफिया जानकारी और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने विमान के द्वार से ही एक महिला और एक पुरुष यात्री पर गुप्त रूप से नजर रखनी शुरू कर दी थी। बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने महिला को ‘लगेज बेल्ट के पास बने शौचालय के बाहर पुरुष यात्री से बात करते देखा, जिसके बाद सीमा शुल्क विभाग के ‘ग्रीन चैनल’ के निकास द्वार पर दोनों यात्रियों को रोक लिया गया।

जांच के दौरान महिला यात्री के सामान और ‘डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर’ (डीएफएमडी) जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, पुरुष यात्री की डीएफएमडी जांच के दौरान धातु की उपस्थिति दर्शाने वाली एक तेज आवाज (बीप) बजी, जिसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास से सोने की 11 छड़ें बरामद हुईं। बयान के अनुसार, जब्त किए गए सोने में 10-10 तोला की 10 छड़ें और 1 किलोग्राम की 1 छड़ शामिल है, जिनका कुल वजन 2,168 ग्राम (2.16 किलोग्राम) है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया है और सोना जब्त कर लिया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement