अमेरिका-कनाडा के लोगों से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। पश्चिमी दिल्ली में अमेरिका और कनाडा के लोगों से सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने यहां पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार रात साइबर पुलिस और विशेष स्टाफ ने तीन स्थानों पर छापेमारी की और हरि नगर तथा कीर्ति नगर में तीन कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दो कार, 27 लैपटॉप व 27 आईफोन के के साथ ही कई उपकरण बरामद किए गए। इस संबंध में दो मामले दर्ज किए गए हैं। उनके अनुसार, आरोपी संगठित तरीके से गिरोह चला रहे थे और करीब दो महीने से सक्रिय थे। वे सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर अमेरिका और कनाडा के लोगों से ठगी कर रहे थे। डीसीपी ने बताया कि आरोपी कॉल सेंटर में काम करते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह ने कितने लोगों के साथ ठगी की है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
वक्फ (संशोधन) अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 21 जनवरी तक टली
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संश ...
-
भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट के पास समुद्री डाकुओं के कब्जे से 20 लोगों को छुड़ाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अध ...
-
कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र ने मांगी माफी
बेंगलुरु/कोलार, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भा ...
