टीवीके मोर्चे से वामपंथी दलों की दूरी बरकरार, तमिलनाडु उपचुनाव अकेले लड़ने की तैयारी
चेन्नई/तिरुचिरापल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को बाहर से समर्थन दे रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को घोषणा की कि वे अगले महीने होने वाले तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। राज्य में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में भाकपा धारापुरम विधानसभा सीट से जबकि माकपा मदुरंथकम सीट से चुनाव लड़ेगी। भाकपा के प्रदेश सचिव एम. वीरपांडियन ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा कि राज्य में छह अक्टूबर को जो उपचुनाव हो रहा है वह ‘‘थोपा गया’’ है और ये स्वाभाविक प्रक्रिया का नतीजा नहीं हैं। किसी भी चुनावी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने के अपने रुख पर कायम रहते हुए भाकपा ने माकपा के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने चुनाव लड़ने को लेकर अपनी राय माकपा को बता दी थी और उसने भी यही रुख अपनाया है। भाकपा धारापुरम से चुनाव लड़ेगी।’’ माकपा के प्रदेश सचिव एम. षणमुगम ने तिरुचिरापल्ली में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की प्रदेश समिति की बैठक में उपचुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि यह वाम दलों-माकपा, भाकपा और भाकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की ओर से संयुक्त रूप से लड़ी जाने वाली लड़ाई होगी।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
