हिमाचल : चंबा में मोटरसाइकिल खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
शिमला, रविवार, 13 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक मोटरसाइकिल के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब दोनों मणिमहेश यात्रा में शामिल होने के लिए मणिमहेश जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव खाई से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए चंबा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी अनिल कुमार और ज्योति के रूप में हुई है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग के मामले पर राष्ट्रपति से रात आठ बजे मिलेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबं ...
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
