‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रख रही हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के असिस्टेंट कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमा पार करने वाले लोगों तथा सामान की जांच के साथ नियमित गश्त भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि नेपाल से भारत आने वाले लोगों की गहन जांच और सत्यापन के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी श्वान दस्ते की मदद से यात्रियों के सामान की भी जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में भी निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि एसएसबी के जवान भारत-नेपाल सीमा के संवेदनशील हिस्सों में नियमित गश्त कर रहे हैं।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
