मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ग्राम मादक पदार्थ बरामद होने के बाद म्यांमा के एक नागरिक को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को सीमा स्तंभ संख्या 41 के पास नियमित गश्त के दौरान बेहियांग पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने पकड़ा। वह म्यांमा के वांगलाई गांव का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा, ‘‘11 साबुनदानियां जब्त की गईं हैं, जिसमें करीब 154 ग्राम हेरोइन होने का संदेह है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत का अभी आकलन नहीं किया गया है।’ मणिपुर की म्यांमा के साथ 398 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें से करीब 55 किलोमीटर हिस्से पर तारबंदी है।
Similar Post
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
-
मेघालय में पुलिस थाने पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं
शिलांग, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मेघालय के लाबान थाना पर शुक्रवा ...
-
असम : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
गुवाहाटी, शनिवार, 12 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
