असम : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
गुवाहाटी, शनिवार, 12 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शर्मा ने कहा कि महान संत की सोच ने देश की सभ्यतागत और सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव भारत के महान वैष्णव संतों में से एक थे, जिनकी आध्यात्मिक दृष्टि ने हमारे देश की सभ्यतागत और सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया।’’ शर्मा ने कहा कि संत शंकरदेव ने अपनी गहरी शिक्षाओं, कला और साहित्य के ज़रिए सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों को पीढ़ियों तक पहुंचाते हुए असमिया समाज को समृद्ध किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी पवित्र तिरोभाव तिथि पर, मैं गुरुजन के पवित्र चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’
Similar Post
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
-
मेघालय में पुलिस थाने पर पेट्रोल बम से हमला, कोई हताहत नहीं
शिलांग, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मेघालय के लाबान थाना पर शुक्रवा ...
-
असम : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
गुवाहाटी, शनिवार, 12 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
