इंजन में खराबी के बाद अलायंस एयर का विमान आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। अलायंस एयर का एक विमान इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार अपराह्न आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में करीब 40 लोग सवार थे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमान सुरक्षित रूप से उतरा। एयरलाइन कंपनी प्रयागराज से राष्ट्रीय राजधानी के लिए एटीआर 72-600 विमान से उड़ान संख्या 9आई 698 का संचालन कर रही थी। यह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है। सूत्र ने बताया कि विमान में करीब 40 लोग सवार थे और एक इंजन के काम करना बंद कर देने के कारण उसने आपात लैंडिंग की। उड़ान की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, विमान अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। अलायंस एयर की ओर से इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी- दीपेन्द्र हुड्डा
चंडीगढ़, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा ...
-
आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार क ...
-
महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से चुनाव हार गई भाजपा: संजय राउत
मुंबई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुना ...
