ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली मेट्रो सेवाएं रविवार को जल्दी शुरू होंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सामान्यतः पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और आम जनता की सुचारू एवं समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी।’ पोस्ट में कहा गया है कि रविवार को मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होने से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ आम जनता को सुगम और समयबद्ध यात्रा करने में मदद मिलेगी। इसमें कहा गया है कि सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए छात्रों और अन्य यात्रियों को उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
