NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही

img

  • इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक्षा
  • NBEMS ने प्रभावित उम्मीदवारों के प्रति खेद व्यक्त किया

जयपुर, रविवार, 30 अगस्त 2026। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जॉमिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इंटरनल पावर फेलियर के कारण जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए NEET PG 2026 की पुनः परीक्षा 5 सितंबर, 2026 (शनिवार) को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित करवाने की घोषणा ​की  है।  NBEMS द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को देश भर में 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। 1,111 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,65,580 उम्मीदवार उपस्थित हुए, इन में से 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रक्रिया पूरी हुई।  इंटरनल पावर फेलियर के चलते जयपुर  के iON डिजिटल जोन iDZ सीतापुरा केंद्रों (टेस्ट सेंटर संख्या 41682 और 41683) पर परीक्षा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इन मुद्दों के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/s TCS Ltd. की जिम्मेदारी तय की गई है। 

प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए, NBEMS ने कहा कि उन सभी अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा 5 सितंबर, 2026 को अपराह्न 3:00 बजे जयपुर में आयोजित की जाएगी,जो परीक्षा प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ रहे। इस परीक्षा  सेंटर के संबंध में विवरण अलग से सूचित किया जाएगा। पात्र प्रभावित अभ्यर्थियो को संशोधित प्रवेश पत्र (Admit Card) भी जारी किए जाएंगे। NBEMS ने संबंधित अभ्यर्थियो को पुनः परीक्षा से संबंधित आगे की जानकारी और निर्देशों के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी है। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement