रक्षाबंधन से पहले गुजरात राज्य परिवहन निगम ने अपने बेड़े में 101 नयी बसें शामिल कीं

img

गांधीनगर, बुधवार, 26 अगस्त 2026। राज्य सरकार ने बुधवार को रक्षाबंधन के त्योहार से पहले गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के बेड़े में 101 नयी बसें शामिल कीं। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जीएसआरटीसी की महिला परिचालकों ने संघवी को राखी बांधकर अग्रिम रूप से त्योहार मनाया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर गुजरात सरकार ने राज्य भर की महिलाओं को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा का विशेष उपहार देते हुए 101 नयी जीएसआरटीसी बसें सौंपी हैं। बयान में कहा गया है कि रक्षाबंधन के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था के तहत 71 सुपर एक्सप्रेस, 20 मिनी बसें और सोने की सुविधा वाली 10 बसें शामिल की गई हैं।

संघवी ने जीएसआरटीसी कर्मचारियों के समर्पण की सराहना की और उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया, अन्य मंत्री और पदाधिकारी उपस्थित थे। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘राज्य परिवहन की बसें 26 से 30 अगस्त तक राज्य भर के विभिन्न मार्गों पर लगभग 6,500 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।’ ये विशेष बसें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट के साथ-साथ अंबाजी, पावागढ़ और सोमनाथ सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए भी चलाई जाएंगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement