राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जर्जर कमरे की छत का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि सुरक्षा के मद्देनजर इस कमरे को करीब एक साल से बंद रखा गया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हादसे के समय विद्यार्थी विद्यालय के दूसरे कमरों में पढ़ाई कर रहे थे। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत कक्षाओं से बाहर आ गए। अधिकारी के मुताबिक, विद्यालय के दो कमरों को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था और एहतियात के तौर पर उनमें कक्षाएं नहीं लगाई जा रही थीं। विद्यालय में कुल 10 कमरे हैं, जिनमें से दो जर्जर अवस्था में हैं। इनमें से एक की छत का हिस्सा सोमवार को गिर गया, जबकि दूसरा कमरा भी खराब स्थिति में है। अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित कमरों का इस्तेमाल बंद होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
Similar Post
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
