केंद्र ने नियमों का हवाला देते हुए रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा को मंजूरी देने से इनकार किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई, क्योंकि ये तय नियमों के मुताबिक नहीं है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, रेड्डी के कार्यालय ने कहा था कि केंद्र ने मुख्यमंत्री को अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘राजनीतिक मंजूरी देने के लिए विदेश मंत्रालय मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं का आकलन करता है।’’ उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘ऐसे मामलों में प्रस्तावित कार्यक्रम पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। इस मामले में अमेरिका के संबंध में ऐसा नहीं था, इसलिए मंजूरी नहीं दी गई।’’ जायसवाल रेड्डी की अमेरिका यात्रा की मंजूरी से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। रेड्डी अभी लंदन में हैं और उन्होंने ब्रिटेन की यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिका जाने की योजना बनाई थी। मुख्यमंत्री के कार्यालय के अनुसार, अमेरिका जाने की अनुमति न मिलने के कारण रेड्डी 30 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे।
Similar Post
-
'चिकन नेक' की सुरक्षा मज़बूत करने के लिए तीन बेस बनाए गए : अमित शाह
सिलीगुड़ी, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल की यात्रा पर आ ...
-
लखीमपुर खीरी में बन रहे भारत के पहले बायोपॉलीमर संयंत्र के अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद
लखीमपुर खीरी (उप्र), शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। लखीमपुर खीरी जिले म ...
-
केंद्र ने नियमों का हवाला देते हुए रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा को मंजूरी देने से इनकार किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. र ...
