तेलंगाना में कार के सड़क किनारे कुएं में गिरने से चार लोगों की मौत
हैदराबाद, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में बुधवार देर शाम एक कार सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनके दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार देर शाम दुब्बाक मंडल के अप्पनापल्ली के बाहरी इलाके में हुआ। बताया गया है कि चालक के कार से नियंत्रण खो देने के बाद वाहन करीब 22 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक बलवंतपुर गांव के रहने वाले थे और सिद्दिपेट में एक रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान बुधवार देर रात कार और उसमें सवार चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दंपति और उनके दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
बंगाल होटल अग्निकांड: होटल का पट्टाधारक गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
कोलकाता, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। मध्य कोलकाता में स्थित एक होटल ...
-
सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अमित शाह बृहस्पतिवार से बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर
कोलकाता, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब ...
-
जापानी प्रतिनिधिमंडल की चार दिवसीय उप्र यात्रा बृहस्पतिवार से, राज्य की संस्कृति से रूबरू होंगे मेहमान
लखनऊ, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोज ...
