एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को कथित भ्रष्टाचार के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया है। यह मामला डीजेबी के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया से जुड़ा है। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह के समक्ष अपनी दलीलों में एसीबी ने कुल छह आरोपियों में से केवल एक आरोपी, डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव की पुलिस हिरासत मांगी।
जैन के वकील ने कहा कि 10 मई 2024 को प्राथमिकी दर्ज होने के काफी समय बाद उनके मुवक्किल को पहली बार पांच अगस्त 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर मंगलवार को फोन कर दूसरी बार बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वकील ने दावा किया कि गिरफ्तारी को उचित ठहराने के लिए कोई ठोस सामग्री मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि जैन की ओर से जमानत याचिका भी दाखिल की जाएगी।
राय के वकील ने भी अपने मुवक्किल की गिरफ्तारी को चुनौती दी। उन्होंने बताया कि राय वर्तमान में मिजोरम सरकार में सचिव के पद पर तैनात हैं। अन्य आरोपियों के वकीलों ने भी गिरफ्तारी के आधार पर सवाल उठाते हुए उसका विरोध किया। मामले में सुनवाई जारी है। यह मामला 11 मई 2024 को सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में डीजेबी के सीवर शोधन संयंत्रों के विस्तार और उन्नयन से संबंधित निविदा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, निविदा शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।
Similar Post
-
पुरी में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन बनाएगा नया अतिथि गृह
पुरी (ओडिशा), शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशास ...
-
संसदीय समितियों का पुनर्गठन, तृणमूल ने दो की अध्यक्षता गंवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ...
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
