शाह के कहने पर हुई सत्येंद्र की गिरफ्तारी : केजरीवाल
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। श्री केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पर दावा किया कि सुबह तक भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की ओर से सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन दोपहर में श्री शाह की ओर से कथित तौर पर सीधे फोन आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने दावा किया कि एक एसीबी अधिकारी ने बताया कि सुबह तक सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं थी। फिर दोपहर में श्री शाह का सीधे फोन आया और कहा गया- ‘उन्हें गिरफ्तार करो।’ इसके बाद ही गिरफ्तारी की गयी।” उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी पर दबाव डालकर जैन की गिरफ्तारी करायी गयी। उन्होंने श्री शाह से कथित दबाव को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग भी की।
उन्होंने कहा , ” गिरफ्तारी तब की जाती है जब पुलिस को उस व्यक्ति से पूछताछ और जांच करनी हो। सत्येंद्र जैन की पुलिस ने कस्टडी ही नहीं ली। इसका मतलब सत्येंद्र से कोई पूछताछ नहीं करनी। केवल अमित शाह के दबाव के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है।” उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड की सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Similar Post
-
शाह के कहने पर हुई सत्येंद्र की गिरफ्तारी : केजरीवाल
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सं ...
-
वित्त मंत्री सीतारमण मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर रवाना
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
तमिलनाडु में विजय सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया
चेन्नई, बुधवार, 19 अगस्त 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसे ...
