वित्त मंत्री सीतारमण मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर रवाना
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा के लिए प्रस्थान किया। वित्त मंत्रालय ने बताया कि श्रीमती सीतारमण सिंगापुर में 19-20 अगस्त को होने वाली चौथी भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल (आई एस एम आर ) में हिस्सा लेंगी। वित्त मंत्री के साथ इस यात्रा पर गए मंत्रियों के दल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर , वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी तथा वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हैं।
आईएसएमआर 2022 में शुरू किया गया। यह दोनों देशों के बीच के बीच एक आर्थिक क्षेत्र पर उच्च स्तरीय संवाद का मंच है। यह छह क्षेत्रों—एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी, डिजिटलाइज़ेशन, हेल्थकेयर और मेडिसिन, स्किल डेवलपमेंट और सस्टेनेबिलिटी—में हुई प्रगति की समीक्षा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए एक मंच प्रदान करती है। इस फोरम की इस चौथी बैठक में सहयोग के उपरोक्त क्षेत्रों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर विचार किया जाएगा।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
