राधाकृष्णन ने कोलकाता अग्निकांड में नौ लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

img

नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोलकाता के एक होटल में आग हादसे में नौ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''कोलकाता में आग लगने की दुखद घटना में हुई मौतों से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गौरतलब है कि कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग लगने की सूचना के बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कोलकाता पुलिस ने बताया कि काफी देर तक चले मुश्किल बचाव अभियान के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement