राहुल ने केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासियों से की मुलाकात

img

नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे बुंदेलखंड के आदिवासी सत्याग्रहियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बुधवार को आदिवासी सत्याग्रहियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं और संघर्ष की जानकारी ली तथा उनकी मांगों का समर्थन करते हुए इस लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया। कांग्रेस नेता ने कहा, ''बुंदेलखंड के ये लोग वर्षों से अपने अधिकारों के लिए अन्याय और अत्याचार सह रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे और सत्याग्रह कर रहे ये आदिवासी भाई-बहन न्याय और सम्मान के हकदार हैं।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी भाई-बहनों के अधिकार और न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आंदोलन कर रहे आदिवासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement