कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए उमाश्री ने दाखिल किया नामांकन

img

बेंगलुरु, सोमवार, 17 अगस्त 2026। कांग्रेस की विधान परिषद सदस्य उमाश्री ने सोमवार को कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नए उपसभापति का चुनाव मंगलवार को होना है। उमाश्री ने विधान परिषद की सचिव ज्योति के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और परिषद में सदन के नेता एवं मंत्री यतींद्र सिद्धरमैया भी मौजूद थे। उपसभापति का पद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के के. प्राणेश के इस पद और विधान परिषद सदस्य के रूप में इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुआ था। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2021 के चिक्कमगलुरु निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उनके निर्वाचन को अमान्य कर दिया था।

उमाश्री 2013 में तेरदल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बनी थीं। तत्कालीन सिद्धरमैया सरकार में उन्होंने महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तीकरण तथा कन्नड़ भाषा एवं संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य किया। कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री उमाश्री ने मुख्य रूप से चरित्र और सहायक भूमिकाएं निभाईं । वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘गुलाबी टॉकीज’ में मुख्य भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement