प्रशांत किशोर ने बांक‍ीपुर के विधायक के तौर पर ली शपथ

img

पटना, सोमवार, 17 अगस्त 2026। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पटना में बिहार विधानसभा परिसर में बांक‍ीपुर के विधायक के तौर पर शपथ ली। इस महीने की शुरुआत में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मौजूदगी में किशोर को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। विधानसभा सचिवालय के सचिव ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। किशोर ने तीन अगस्त को बांक‍ीपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। यह सीट लंबे समय से भाजपा का गढ़ रही है और पार्टी 1995 के बाद से यहां कभी चुनाव नहीं हारी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा में जाने के बाद सीट खाली होने के कारण यहां उपचुनाव कराया गया था।

चुनावी रणनीतिकार के रूप में चर्चित किशोर ने अपने पहले ही चुनाव में इतिहास रच दिया। उन्हें 64,151 वोट मिले और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को करीब 20,000 मतों के अंतर से हराया। भाजपा ने अंतिम समय में अपने उम्मीदवार अभिषेक ‘बंटी’ के चुनाव मैदान से हटने के बाद पार्टी के युवा मोर्चा से जुड़े नेता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। बंटी ने ‘पारिवारिक कारणों’ का हवाला देते हुए चुनाव से हटने का फैसला किया था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement